फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभयपुर माधौपुर के ग्राम प्रधान की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव से डेढ़ किमी दूर सड़क किनारे मिला शव
विज्ञापन

पत्नी से मिली तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

पूरनपुर/घुंघचाई। खरीदारी करने बाजार जाने की बात कहकर बाइक से सोमवार सुबह 11 बजे घर से निकले अभयपुर माधौपुर के प्रधान 50 वर्षीय जसवंत सिंह की संदिग्ध हालात मेें मौत हो गई। दूसरे दिन मंगलवार सुबह सात बजे गांव से डेढ़ किलामीटर दूर प्रधान का शव पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों से जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी हरविंदर कौर ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे प्रधान जसवंत सिंह अपनी बाइक लेकर पूरनपुर बाजार घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए निकले थे। शाम तक उनके वापस न आने पर परिवार वाले चिंतित हो गए और प्रधान की तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदार व दोस्तों से फोन पर संपर्क करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। परिवार वाले अचानक लापता हुए प्रधान की सुरागरसी में लगे हुए थे कि दूसरे दिन मंगलवार सुबह सात बजे जसवंत का शव गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर दिलीपपुर इटौरिया गन्ना क्रय केंद्र के पास पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शिनाख्त की। शव के पास मृतक की बाइक पड़ी हुई और खरीदा गया सामान भी बिखरा हुआ था। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्रधान के शव पर कोई चोट का निशान नहीं था। परिवार वाले रंजिश और किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर रहे थे। प्रधान की पत्नी से मिली सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें