फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवरहित फाटक पर हादसे में युवक की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव रहित फाटक पर ट्रेन की टक्कर से
विज्ञापन

बाइक सवार युवक की मौत, पिता घायल

खेकड़ा। गांव फखरपुर के पास स्थित मानव रहित रेलवे फाटक पर ट्रेन की टक्कर से बडागांव निवासी बाइक सवार पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां से खेकड़ा सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके पिता को नाजुक हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब नौ बजे क्षेत्र के बडागांव निवासी सत्रह वर्षीय विशाल अपने पिता प्रवीन के साथ बाइक पर गांव गोठरा जा रहा था। जब वह फखरपुर के पास स्थित मानव रहित रेलवे फाटक पर पहुंचा तभी शामली से दिल्ली जा रही पेसेंजर ट्रेन की टक्कर लगने से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कुछ लोगों ने एंबुलेंस से खेकड़ा सीएचसी भिजवाया। यहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके पिता प्रवीन को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में ले गए। वहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है। विशाल की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। विशाल की मां अनीता और भाई निशांत का रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें