फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विद्युत निगम के 200 मीटर रीडर को दो माह से नहीं मिला वेतन

Sun, 20 Jul 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विद्युत निगम में आउटसोर्स पर काम करने वाले करीब 200 मीटर रीडरों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इसमें एक माह के वेतन का करीब 16 लाख रुपये पूर्व की कंपनी पर बकाया है। मौजूदा समय में काम लेने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी ने भी एक माह के वेतन का भुगतान नहीं किया है। सर्किल अफसर और सुपरवाइजर का वेतन भी बकाया है।
विज्ञापन

पीयूष कुमार, बालकराम, जाफर अली, सत्येंद्र कुमार, राजेश गंगवार, प्रदीप कुमार, विशाल आदि करीब 50 मीटर रीडर ने शुक्रवार को विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता को शिकायतीपत्र दिया है। बताया कि वे लोग वैभू इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के तहत मीटर रीडर का कार्य कर रहे हैं। इससे पहले मई तक वे लोग फ्यूजन कंपनी में काम करते थे। ठेका बदलने के बाद फ्यूजन कंपनी ने उनका मई का वेतन नहीं दिया। करीब दो माह होने को है, वैभू इंफ्राटेक ने भी वेतन का भुगतान नहीं किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें