फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 प्रतिशत स्थानीय कलाकारों को मिले फिल्मों में मौका

Sat, 07 Nov 2015 11:27 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी में फिल्म बनाने पर सब्सिडी देने की जो घोषणा की वह सराहनीय है। मगर इसमें 20 प्रतिशत भागीदारी स्थानीय कलाकारों की सुनिश्चित की जानी चाहिए। रजा मुराद एक फिल्म के प्रोमोशन के लिए पीलीभीत आए थे।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब दो बजे रजा मुराद अपनी टीम के साथ पीलीभीत पहुंचे। यहां एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह स्वयं रामपुर से ताल्लुक रखते हैं। इसलिए चाहते हैं कि क्षेत्र के कलाकार भी शो बिजनेस में आए। यूपी में हुनरमंदों की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें तलाशने और तराशने की है। अवसर न मिलने पर व्यक्ति की क्षमता बेकार हो जाती है। इसलिए वह स्थानीय स्तर पर ऑडिशन कराकर कलाकारों को आगे बढ़ाने के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फिल्म निर्माताओं को यूपी में फिल्म बनाने को प्रोत्साहित करने के लिए लागत पर अनुदान देने का प्रस्ताव रखा था जो काफी सराहनीय है। यदि सरकार इसमें 20 प्रतिशत कलाकार स्थानीय स्तर से लेने की शर्त लगा दे तो छिपी प्रतिभाएं भी निखरकर सामने आ सकती हैं। उन्होंने बताया कि शहर के नवोदित गायक अक्षय उपाध्याय उनकी आने वाली एक फिल्म में टाइटिल गीत गाने के साथ भूमिका भी अदा करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान प्रोड्यूसर सैयद महमूद मियां भी मौजूद रहे।
सहिष्णुता के मुद्दे को टाल गए रजा मुराद
पीलीभीत। पत्रकारों से वार्ता के दौरान अमर उजाला ने उनसे देशभर में चल रहे सहिष्णुता के मुद्दे और इस बावत शाहरूख खान के पक्ष में दी गई राय पर जानना चाही। उन्होंने इसे राजनीतिक मुद्दा बताकर कुछ बोलने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें