फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता चल रहे 20 मदरसे और मिले

सार

बिना मान्यता चल रहे 20 मदरसे और मिले- कई का किराए के भवन में हो रहा था संचालन- दस अक्तूबर तक पूरा होना है मदरसों का सर्वे संवाद न्यूज एजेंसीपीलीभीत।अब जिले में बिना मान्यता वाले मदरसों की कुल संख्या 28 हो गई है।शासन के निर्देश पर जिले में बिना मान्यता के संचालित मदरसों का सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई का किराए के भवन में हो रहा था संचालन
विज्ञापन

दस अक्तूबर तक पूरा होना है मदरसों का सर्वे
पीलीभीत। जिले में बीस और मदरसे बिना मान्यता संचालित मिले हैं। अब जिले में बिना मान्यता वाले मदरसों की कुल संख्या 28 हो गई है। सर्वे का कार्य दस अक्तूबर तक पूरा होना है। उसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
जिले में मान्यता प्राप्त 220 मदरसे हैं। इसमें 79 मदरसे आधुनिकीकरण योजना के हैं, जिनके वेतन का कुछ हिस्सा सरकार की तरफ से दिया जाता है। शासन के निर्देश पर जिले में बिना मान्यता के संचालित मदरसों का सर्वे कराया जा रहा है। आठ मदरसे पहले मिले थे। अब पीलीभीत सदर में 6, पूरनपुर में 4, न्यूरिया में 4, अमरिया में 3, कलीनगर में एक मदरसा बिना मान्यता संचालित मिला। दो अन्य जगहों पर मिले हैं। इनमें कुछ मदरसे किराये के भवन में संचालित थे। आधारभूत सुविधाएं भी बेहतर नहीं मिलीं। विद्यार्थियों की संख्या भी बेहद कम है। कुछ के पास सुविधाएं बेहतर हैं, लेकिन उनके पास मान्यता नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि सर्वे के दौरान बीस मदरसे बिना मान्यता के मिले हैं। सर्वे का कार्य दस अक्तूबर तक चलेगा। बिना मान्यता वाले मदरसों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें