फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई और उसके दोस्त ने किया साली से दुष्कर्म

सार

महिला बरेली की रहने वाली है....लीडबहनोई और उसके दोस्त ने किया साली से दुष्कर्म बरखेड़ा में दिया घटना को अंजाम, दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट- बीसलपुर न्यायालय में दायर वाद की तारीख से लौट रही थी पीड़ित- पीड़ित और उसके बहनोई के बीच चल रहा है जमीन संबंधी विवाद संवाद न्यूज एजेंसीपीलीभीत। विवाहिता बीसलपुर न्यायालय में मुकदमे की पैरवी कर लौट रही थी। बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र की विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसका मायका बरखेड़ा के एक गांव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरखेड़ा में दिया घटना को अंजाम, दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

बीसलपुर न्यायालय में दायर वाद की तारीख से लौट रही थी पीड़ित
पीड़ित और उसके बहनोई के बीच चल रहा है जमीन संबंधी विवाद
पीलीभीत। बरेली की रहने वाली एक विवाहिता शुक्रवार देर शाम मायके जा रही थी। गांव से कुछ दूर पहले उसके बहनोई और उसके दोस्त ने विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विवाहिता बीसलपुर न्यायालय में मुकदमे की पैरवी कर लौट रही थी। यहां बता दें कि विवाहिता और उसके बहनोई के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा है।
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र की विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसका मायका बरखेड़ा के एक गांव में है। मायके की जमीन को लेकर उसका बड़े बहनोई से विवाद चल रहा है। इसको लेकर एक वाद बीसलपुर न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार का वह मुकदमे की पैरवी के लिए चाचा के साथ बीसलपुर गई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे वहां से अपने गांव अकेले लौट रही थी। ई-रिक्शा ने उसे लखनऊ कला मोड़ पर उतार दिया। यहां से वह गांव की और पैदल जा रही थी। इसी दौरान बाइक से उसका बहनोई और एक अन्य युवक आ गए। धमकी देते हुए खींचकर गन्ने के खेत में ले गए। यहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। विवाहिता ने चाचा को पूरी घटना फोन पर बताई।
एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि बहनोई, उसके दोस्त सीताराम के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें