सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद शासन ने जिले को 76. 60 लाख का बजट जारी किया था। शासन से मिले इस बजट के सापेक्ष जिले के 383 पात्रों के खातों में धनराशि भेज दी गई है।
सबसे अधिक पूरनपुर तो सबसे कम ललौरीखेड़ा में है लाभार्थी
सत्यापन के बाद जो आंकड़ा सामने आया है उसमें सबसे कम चार लाभार्थी ललौरीखेड़ा ब्लॉक से आए हैं। पूरनपुर ब्लाक क्षेत्र से 209 लाभार्थी के खातों में धनराशि को भेजा गया है। इसके अलावा बरखेड़ा से 39 बिलसंडा से 19 बीसलपुर से 59 अमरिया से नौ मरौरी से 31 और नगर क्षेत्र से 13 लाभार्थियों सहित 383 लाभार्थियों के खातों में धनराशि को भेजा गया है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र से आए सत्यापन के बाद जिले के 383 लाभार्थियों के खातों में शादी अनुदान की धनराशि भेज दी गई है। इसमें प्रत्येक लाभार्थी को 20000 रुपये दिए गए हैं।