फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 1953 छात्र

Sun, 21 Feb 2016 11:26 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा को लेकर जिले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर और एसआरएमएस इंटर कॉलेज बीसलपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा में परिषदीय तथा मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा पांच में अध्ययनरत बच्चों ने भाग लिया। फाउंडेशन के प्रतिनिधि के मुताबिक प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग के बाद ही उनका प्रवेश लिया जाएगा। शहर स्थित जीजीआईसी परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में पंजीकृत 662 के सापेक्ष 299 छात्रों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में पंजीकृत 672 के सापेक्ष 359 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। 309 छात्र गैरहाजिर रहे। यहां फाउंडेशन के प्रतिनिधि अंबरीष दीक्षित की देखरेख में परीक्षा हुई। डीआईओएस जेके वर्मा ने भी केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी पीएस राणा, प्रधानाचार्य डॉ. रेनू सक्सेना, कनिष्क सहायक मुकर्रम हैदर जैदी आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर के जीजीआईसी में रविवार को विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा में पंजीकृत 913 विद्यार्थियों में 507 ने परीक्षा दी। 406 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। एबीआरसी बासुदेव यादव ने बताया किया 462 बालकों में 282 ने परीक्षा दी। जबकि 180 गैरहाजिर रहे। बालिका वर्ग में 451 में 225 ने परीक्षा दी और 226 बालिकाएं गैरहाजिर रही। इस दौरान फाउंडेशन के प्रतिनिधि अंकित अग्रवाल मौजूद रहे।
बीसलपुर। एसआरएम इंटर कालेज में हुई विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा में 782 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। केंद्र व्यवस्थापक शरद सक्सेना ने बताया कि परीक्षा में 1371 के सापेक्ष 782 विद्यार्थी शामिल हुए। 589 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षाएं फाउंडेशन प्रतिनिधि गणपति अय्यर की देखरेख में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें