फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट के चलते कई हिस्सों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बारिश और तेज हवा के चलते सोमवार शाम ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था मंगलवार शाम को हुए सुधार कार्य के बाद ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। कई इलाकों में तेज हवा चलने के बाद दुबारा फाल्ट हुए और बत्ती गुल हो गई। बुधवार सुबह सुधार कार्य के बाद सप्लाई सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

सोमवार शाम को मौसम में हुए बदलाव के बाद बारिश और हवा के चलते कई जगह तार टूट गए थे। जिससे सोमवार रात ठप हुई सप्लाई दूसरे दिन मंगलवार शाम को सुचारु हो सकी थी। इसके बाद रात 12 बजे के बाद अशोक कॉलोनी, गांधी स्टेडियम रोड के कुछ हिस्सों में फाल्ट के बाद बत्ती फिर गुल हो गई। इसकी सूचना पर बुधवार सुबह पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी पहुंचे और सुधार कार्य किया। जब जाकर बुधवार सुबह 10 बजे के बाद बिजली सप्लाई शुरू की जा सकी। इसके अलावा मोहल्ला आसफजान, साहूकारा, लाल रोड समेत कई स्थानों पर दिन में बिजली आती-जाती रही। एसडीओ रनवीर सिंह ने बताया कि कोई विशेष कमी नहीं आई है। सप्लाई सुचारु दी जा रही है। कहीं कोई कमी नहीं है। मामूली फाल्ट की वजह से कुछ देर के लिए चंद हिस्सों में दिक्कत रही थी। उसका भी सुधार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें