फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखो बालक वर्ग में पीएस-1 काठा की टीम प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों की ब्लाक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को ग्राम काठा में हुआ। इसमें खोखो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पीएस -1 काठा की टीम प्रथम रही। बाद में खंड शिक्षा अधिकारियों ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
ग्राम काठा स्थित एनएस पब्लिक स्कूल में सोमवार को बेसिक स्कूलों की ब्लाक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ एनएस स्कूल के प्रबंधक आनंद चौधरी और जिला व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान दौड़ प्रतियोगिता में आर्यन, दक्ष, रवि, नर्गिस , रीतू, अर्जुन, कुलसुम, रोहन, निशांत, रीना, साईबा, समीर, इंतजार, खुशी, प्रियंका, अंकित, कोमल, तन्नू, शौकीन, वासिल, बुसरा, राधा, बादल और शिवानी ने अपने अपने वर्ग के मुकाबले जीते। खोखो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पीएस -1 काठा प्रथम और पीएस फखरपुर द्वितीय रही। जबकि बालिका वर्ग में पीएस- 2 काठा प्रथम और पीएस फखरपुर टीम द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइमरी स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पीएस -1 फिरोजपुर की टीम प्रथम और पीएस सांकरौद की टीम द्वितीय रही। खंड शिक्षा अधिकारी रंजन कुमार गुप्ता ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। खेल संचालन में सुनील डागर, विजय विमल, रूपेश चौधरी, राजेंद्र, शौकीन अली, मनोज, विजयवीर, सोमित, अमित शास्त्री, संजीव, लीना शर्मा, नेहा, अजित कुमार, सतबीर, नरेश, योगेश, हुकुम सिंह, लखपत, धीरेंद्र, विकास, अनुपमा, आर्यवृत, मनोज, नरेंद्र, अभिमन्यु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें