फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों और अभिभावकों का स्कूल के बाहर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

ग्राम नया सुभानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी पूरी कराने की मांग को लेकर बच्चों ने स्कूल के बाहर सांकेतिक धरना दिया।
शासन ने नया सुभानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय को परिषदीय स्कूलों की शिक्षा की गुणवत्ता को अच्छा बनाने के लिए इंग्लिश मीडियम किया है। इस विद्यालय मे 135 बच्चों पर तीन शिक्षकों को तैनात किया है। इनमें से भी एक शिक्षिका मैटरनिटी लीव पर है। वही प्रधानाध्यापक एनपीआरसी के कार्य को देख रहे हैं। इसके साथ ही बच्चों की किताबें लाना उनकी ड्रेस की व्यवस्था करना मिड डे मिल बनवाने आदि की जिम्मेदारी भी उन्हीं की है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एक शिक्षिका 135 बच्चों को कैसे पढ़ा सकती है। पढ़ाई व्यवस्था बेहद खराब होने के चलते शनिवार की सुबह बच्चों एवं कुछ अभिभावकों ने विद्यालय के बाहर पहुंचकर विरोध जताकर सांकेतिक धरना दिया। और अधिकारियों से पढ़ाई की व्यवस्था में सुधार कराने कर शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

धरने में पहुंचे गांव के गणमान्य लोगों ने जल्द ही अधिकारियों से बात कर शिक्षक की नियुक्ति का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय विमल ने बताया कि शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर वह उच्चाधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं। जल्द ही अन्य शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। बच्चों को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें