फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को गलत ज्ञान देना पड़ा महंगा, शिक्षिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को गलत ज्ञान देना पड़ा महंगा, शिक्षिका निलंबित
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बच्चों को गलत ज्ञान देना प्राथमिक विद्यालय सैदपुर की एक शिक्षिका को खासा महंगा पड़ गया। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने उस शिक्षिका को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र ने दस जुलाई को टनकपुर हाईवे स्थित प्राथमिक विद्यालय सैदपुर का निरीक्षण किया था। डीएम को यहां पंजीकृत 90 बच्चों के सापेक्ष नौ शिक्षिकाएं तैनात मिली। इस दौरान उन्होंने बच्चों की कापियां भी देखी। जिन्हें गलत तरीके से जांचना पाया गया। बच्चों का शैक्षिक स्तर बेहद निम्न स्तर का पाया गया। बताते हैं कि डीएम के स्कूल में पहुंचने के दौरान शिक्षिकाएं बच्चों को न पढ़ाकर आपस में बतियाते मिली थीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस मामले में उन्होंने बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इधर डीएम के निर्देश पर बीएसए ने शिक्षिका अर्चना गंगवार को स्कूल में बैठकर आपसी वार्तालाप में रुचि लेने, बच्चों की कॉपियां गलत तरीके से जांचने, शैक्षिक गुणवत्ता निम्न स्तर की पाए जाने आदि कमियों के चलते निलंबित कर दिया। बीएसए ने बताया कि निलंबित शिक्षिका को प्राथमिक विद्यालय मैदना से संबद्ध किया गया है। इस प्रकरण की जांच को बीईओ श्रीराम को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें दस दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इधर बताते हैं कि डीएम ने नगर क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों व शिक्षक शिक्षिकाओं की संख्या से संबंधित सूचना भी तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें