पीलीभीत। रोटरी ग्रेटर के तत्वावधान में ड्राइंग और पोस्टर प्रतियोगिता में का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 810 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
शहर के स्प्रिंगडेल कॉलेज में रविवार को क्लीन पीलीभीत ग्रीन पीलीभीत विषय पर ड्राइंग और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में स्प्रिंगडेल कॉलेज के अलावा केंद्रीय विद्यालय, बेनहर पब्लिक स्कूल, मॉम्स प्राइड, बेनहर गुरुकुल, लिटिल एंजिल्स स्कूल, सीएलवीपी इंटर कॉलेज, ज्ञान इंटरनेशनल, लार्ड कृष्णा स्कूल, आदर्श पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, लायंस बाल विद्या मंदिर आदि स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से आठ तक 810 विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने चार्ट पेपर पर स्वच्छ और सुंदर शहर की तस्वीरें उकेरी। रोटरी ग्रेटर अध्यक्ष रितेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता की ओर प्रेरित करना, हरियाली के प्रति रुचि और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। प्रतियोगिता रोटरी अध्यक्ष, मंत्री संजय अग्रवाल, कॉलेज के कार्यकारी निदेशक हेमंत जगोता, प्रधानाचार्य प्रिया आनंद, प्रदीप अग्रवाल, अंजलि की देखरेख में हुई। इस मौके पर संगीता अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, सूर्य कुमार, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।