फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भाकियू की पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो ने कहा कि ऋण माफी के नाम पर किसानों से छलावा हो रहा है वहीं बिजली पानी भी नहीं मिल रही हैं। ऐसी किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।
विज्ञापन

मंडी समिति स्थित किसान विश्राम गृह में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों का हितैषी होने का ढकोसला कर रही है। बिजली दरों की बढ़ोत्तरी कर किसानों को अतिरिक्त बोझ डाला गया है इसके बाद भी समय से बिजली नहीं मिल रही और न ही नहरों से पर्याप्त पानी मिल रहा है। गन्ना किसानों को भुगतान के लिए भटकना पड़ रहा है। कर्ज माफी भी दिखावा साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रांतीय आह्वान पर नौ फरवरी को बाराबंकी में महापंचायत होगी। इसमें सरकार से आर पार की लड़ाई की रणनीति तैयार की जाएगी। मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने मासिक पंचायत में जिला, तहसील एवं ब्लाक स्तर के जो पदाधिकारी अनुपस्थित है वह स्वत: पद छोड़ दें ताकि उनके स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया जा सके। मंडलीय संगठन मंत्री भजनलाल क्रोधी ने भ्रष्ट अधिकारियों को सबक सिखाने की जरूरत है। पंचायत में रजनीश कटियार, सोबरनलाल शर्मा, राजाराम, दिनेश कुमार, उदयवीर सिंह, लेखराज शर्मा, विनोद कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें