खेकड़ा (बागपत)
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला स्तर पर घोषित परीक्षा परिणाम के बाद गायत्री परिवार ने होली चाईल्ड एकेडमी के मेधावी छात्र- छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
चौदह अक्तूबर 2017 को गायत्री परिवार ने जिला स्तरीय भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कराई। घोषित परीक्षा परिणाम में जिला स्तर पर होली चाईल्ड एकेडमी की कक्षा बारह की छात्रा सैरिस प्रथम और उर्वशी शर्मा ने द्वितीय, कक्षा ग्यारह की छात्रा प्राची प्रथम और तनु धामा ने द्वितीय, कक्षा दस के छात्र विनय कर्दम प्रथम और वंशिका धामा द्वितीय, कक्षा नौ की छात्रा प्राची धामा प्रथम और तानिया वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठ में सौरभ प्रथम और आदित्य मलिक द्वितीय, कक्षा सात में अकुल तेवतिया प्रथम और हरीश द्वितीय, कक्षा छह में ईशिका प्रथम और अनिकेत द्वितीय, कक्षा पांच में दिव्यांशी प्रथम और क्रिष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रबंधक ब्रजपाल सिंह धामा, प्रधानाचार्य डॉ. ऊषा किरण और गायत्री परिवार के संयोजक रणधीर सिंह ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान केपी शर्मा, प्रयास भारद्वाज, जितेंद्र डागर, सुनीता, रेशू, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।