फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल आत्रेय को संघ का खेकड़ा ब्लाक का अध्यक्ष बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
संघ के कार्यालय में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई खेकड़ा की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई खेकड़ा की बैठक में खेकड़ा ब्लाक अध्यक्ष अतुल आत्रेय को ही संघ के सदस्यों ने खेकड़ा ब्लाक के प्राथमिक शिक्षक संघ का संवैधानिक अध्यक्ष बताया।
विज्ञापन

नगर में स्थित संघ के कार्यालय में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई खेकड़ा की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें ब्लाक अध्यक्ष अतुल कुमार आत्रेय द्वारा संगठन हित में किए कार्यों की प्रशंसा की। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि चार माह पूर्व शिक्षक की सर्व सम्मति के आधार पर जनपदीय कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह एवं जिला मंत्री डॉ. जितेंद्र नैन ने अतुल कुमार आत्रेय को खेकड़ा ब्लाक अध्यक्ष एवं तपेंद्र धामा को ब्लाक मंत्री मनोनीत किया । वर्तमान में इसी संगठन के द्वारा शिक्षकों की समस्याओं का समाधान एवं निस्तारण किया जा रहा है। ब्लाक अध्यक्ष अतुल आत्रेय की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर विरोधी खेमे के शिक्षक राकेश यादव प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बालैनी, रूपेश चौधरी एवं अन्य शिक्षक अतुल आत्रेय की छवि को खराब करने में लगे है। ब्लाक के शिक्षकों को भी ब्लाक अध्यक्ष अतुल आत्रेय एवं ब्लाक मंत्री तपेंद्र धामा के शिक्षक हितों में किए कार्यों में पूर्ण आस्था है। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक एवं ब्लाक संरक्षक जयपाल सिंह ने की। इस दौरान पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लाक मंत्री विपिन कुमार शर्मा, राजीव धामा, कंवर पाल सिंह, सुधीर वशिष्ठ, संयुक्त मंत्री नंदकिशोर, ब्लाक उपाध्यक्ष विनीता चौहान, सुरेंद्र पाल धामा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें