फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 जोन और 25 सेक्टर में बंटा जिला, बंदोबस्त सख्त

विज्ञापन
sp - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
पीलीभीत। नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान सुरक्षा का खाका एसपी कलानिधि नैथानी ने तैयार कर लिया है। इसमें शहर को 12 जोन और 25 सेक्टर में बांटकर भारी पुलिस-पीएसी बल की तैनाती रहेगी। इसके अलावा उत्तराखंड नेपाल बार्डर पर चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
जनपद में मतदान दूसरे चरण में 26 नवंबर को होना है। नेपाल और उत्तराखंड की सीमा से सटा होने के कारण जिले में खासा सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। मुचलका पाबंद, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर की कार्रवाई लगातार जारी है। वहीं गड़बड़ी रोकने के लिए खुराफातियों पर सख्ती की जा रही है। एसपी ने बताया कि जिले को 12 जोन, 25 सेक्टर में बांटा है। इन सभी में एक प्रभारी की नियुक्ति रहेगी। पांच फ्लाइंग स्क्वाड बनाए गए हैं। मतदान के दिन एक एएसपी, छह सर्किल अफसर, 16 इंस्पेक्टर, 215 दरोगा, 65 हेड कांस्टेबल, 1375 कांस्टेबल, 1250 होमगार्ड और चार कंपनी पीएसी को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस बल को दिए हैं।
विज्ञापन


बरेली और बदायूं से मिली फोर्स
मतदान के िलिए जनपद के अलावा बरेली और बदायूं से भी पुलिस बल लगाया जाएगा। बीते समय भेजी गई डिमांड के बाद जिले में सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए बरेली, बदायूं से दो सीओ, दो इंस्पेक्टर, 156 दरोगा, 30 हेड कांस्टेबल, 850 कांस्टेबल, 170 महिला कांस्टेबल मिलने की स्वीकृति हुई है।

बनाए जाएंगे 51 बैरियर, होगी चेकिंग
सीमावर्ती इलाकों के साथ जिले के भीतर अन्य इलाकों का चिन्हीकरण करने के बाद कुल 51 स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग कराई जाएगी। इसमें एक अंतरराष्ट्रीय, एक अंतरराज्यीय, नौ अंतरजनपदीय बैरियर होंगे। इसके अलावा 40 बैरियर जिला स्तर पर अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए हैं।

परिवार वालों का भी खंगाल रहे आपराधिक इतिहास
चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के साथ ही उनके करीबियों की कुंडली भी पुलिस खंगालने में जुटी है। नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों के परिवार वाले और उनके सभी करीबी पुलिस के रडार पर है। सकुशल चुनाव निपटाने के लिए उनका आपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


मतदान की सुरक्षा का चार्ट तैयार किया जा चुका है। थाना स्तर पर निरोधात्मक कार्रवाई और शस्त्र जमा करने की कार्रवाई तेजी से कराई जा रही है। इसमें किसी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी।
कलानिधि नैथानी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें