वूमेन पॉवर लाइन ने 12 छात्राओं को दिया स्पेशल पुलिस अफसर का दर्जा
पीलीभीत। अब छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अन्य घटनाओं को अंजाम देने वालों की खैर नहीं। पुष्प इंस्टीट्यूट की 12 छात्राओं को 1090 वूमेन पॉवर लाइन के अंतर्गत स्पेशल पुलिस ऑफिसर का दर्जा दिया गया। यह छात्राएं पीड़ितों का सहारा बनकर उन्हें समस्याओं से निजात दिलाएंगी।
प्रदेश सरकार की वूमेन पॉवर लाइन ने महिला उत्पीड़न, छात्राओं के साथ छेड़छाड़ आदि रोकने को बीएड संकाय की नीतू, ऊषा देवी, पन्ना, रफत फातमा, बीबीए संकाय की आयुषी सेंगर, शिवी राजपूत, नेहा सब्बरवाल, गगनदीप कौर, बीएससी गृहविज्ञान संकाय की समरीन फातिमा, रीतू गंगवार, रश्मि रानी, एमएससी गृहविज्ञान की दीक्षा सक्सेना को परिचय पत्र जारी कर स्पेशल पुलिस ऑफिसर का दर्जा दिया है। प्रबंध निदेशक एसपीएस संधू ने बताया कि यह छात्राएं उन ग्रामीण व शहरी इलाकों में पीड़ित बालिकाओं व महिलाओं का भी सहारा बनेगी जो अशिक्षा व जानकारी के अभाव में समस्याएं साझा करने में असमर्थ हैं। इस योजना के तहत सराहनीय योगदान देने वाली प्रत्येक पॉवर एंजिल को शासन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने छात्राओं को वूमेन पॉवर लाइन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए चयनित छात्राओं को परिचय पत्र वितरित किए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. मोहम्मद सलीम, उप-प्राचार्य डॉ. गीतिका शुक्ला, डॉ. निर्मल कौर, पूजा सक्सेना, डॉ. ओममहेश, हरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।