फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के दौरान मरने वालों के आश्रितों को मिले 25-25 लाख मुआवजा

विज्ञापन
ज्ञापन देते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत। केंद्र सरकार की नोटबंदी के विरोध में कांग्रेसियों ने काला दिवस मनाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में नोटबंदी के दौरान हुई मौत पर मृतक आश्रितों को 25 लाख मुआवजा देने, छोटे व्यापारियों को बिना ब्याज ऋण उपलब्ध कराने आदि की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में कई कांग्रेसी बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा को सौंपा। कहा कि केंद्र सरकार की नोटबंदी से जनता को भारी नुकसान हुआ है। उद्योग धंधे बंद हो गए। साथ ही करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। इतना ही नहीं नोटबंदी से आजिज आकर किसान व मजदूर आत्महत्या करने को मजबूर हुए। भाजपा की केंद्र सरकार का यह कदम देशवासियों के लिए नुकसानदायक साबित हुआ।
कहा कि नोटबंदी से देश की आर्थिक व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जीडीपी दो प्रतिशत गिरने से विदेशी निवेश शून्य के बराबर पहुंच चुका है। किसान भी आर्थिक रूप से कमजोर हो चुका है। नोटबंदी ने देश को बीस साल पीछे ढकेल दिया। ज्ञापन में बेरोजगारों को नौकरी न मिलने तक बेरोजगारी भत्ता दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में शहर अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी, रेशमा, विजय कुमार शर्मा, असलम अंसारी, सुनील लोधी आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें