फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सत्यापन में अपने पते पर नहीं मिले 1850 आयुष्मान लाभार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। स्वास्थ्य विभाग की पंडित दीनदयाल कैशलेस आयुष्मान कार्ड योजना के 1850 लाभार्थी सत्यापन के दौरान बीसलपुर क्षेत्र के पते पर नहीं पाए गए। पता चला कि यह लाभार्थी रोजगार व नौकरी के लिए दूसरे शहरों में रह रहे हैं। विभाग अब इन लाभार्थियों से फोन पर संपर्क कर उन्हें कार्ड बनवाने के लिए बुला रहा है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच मार्च से पंडित दीनदयाल कैशलेस आयुष्मान योजना के अंतर्गत कार्ड बनाए जा रहे हैं। योजना के तहत विभिन्न विभागों के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। विभाग से प्राप्त सूची में सूचीबद्ध लाभार्थियों को फोन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्ड बनाने के लिए बुलाया जा रहा है।
लाभार्थियों को बुलाने के दौरान पता चला कि नगर और ग्रामीण क्षेत्र के करीब 1850 लाभार्थी व्यवसाय और नौकरी के सिलसिले में बाहर रह रहे हैं। इस वजह से इन लाभार्थियों के कार्ड तत्काल बनना संभव नहीं हैं। इस बारे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि संबंधित परिवारों से इन लाभार्थियों के मोबाइल नंबर लिए जा रहे हैं। लाभार्थियों को कार्ड बनवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र बुलाया जाएगा। लाभार्थियों को यह चेतावनी भी दी जाएगी कि अगर स्वास्थ्य केंद्र आकर कार्ड नहीं बनवाए तो सूची से नाम काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें