फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खाद्य विभाग के 13 केंद्रों पर 1640 क्विंटल गेहूं की खरीद

विज्ञापन
मंडी समिति में गेंहू खरीद केंद्र पर किसान को मिठाई ​खिलाते कर्मी व मौजूद डिप्टी आरएमओ । स्रोत -
विज्ञापन
पीलीभीत। खेतों में कटाई तेज होने के बाद मंडी में गेहूं की आवक बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को मंडी के सात क्रय केंद्राें पर गेहूं खरीदा गया। वहीं जिले में संचालित खाद्य विभाग के 16 में से 13 केंद्रों पर अब तक 1640 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। यहां बता दें कि गेहूं का समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल है।
विज्ञापन

एक मार्च से शुरू हुई खरीद में पूरे माह एक दाना भी गेहूं का नहीं खरीदा जा सका। बुधवार को मंडी समिति में खाद्य विभाग के एक केंद्र पर समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 30 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। साथ ही बीसलपुर में भी खाद्य विभाग के केंद्र पर 30 क्विंटल की खरीद हुई थी। बृहस्पतिवार को मंडी में स्थित खाद्य विभाग के 10 में से सात खरीद केंद्रों पर खरीद शुरू हो गई। इन केंद्रों पर 350 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
उधर, मंडी में बृहस्पतिवार को करीब 400 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। इसकी 2331 रुपये में नीलामी की गई। डिप्टी आरएमओ वीके शुक्ला ने बताया जिले में खाद्य विभाग के 13 केंद्रों पर खरीद की शुरूआत हो गई है। इन केंद्रों पर अब तक 1640 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें