फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितने जनकल्याणकारी काम भाजपा ने किए-मेनका गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार में जितने कल्याणकारी कार्य हुए, इससे पहले कभी भी नहीं किए गए। जल्द ही पीलीभीत विकसित जिला बनेगा।
विज्ञापन

ललौरीखेड़ा ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यकर्ताओं में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने सबका साथ सबका विकास नारे को चरितार्थ कर दिखाया है। सरकार की ओर से जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। मेनका गांधी ने कहा कि वह सांसद नहीं, बल्कि एक मां की तरह जिले वासियों की खुशहाली के लिए काम करती हैं। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी की। इस मौके पर पीआरओ विवेक चौहान, ब्लॉक प्रमुख प्रवीन गंगवार, सोनू बाल्मीकि, डॉ.बांकेलाल गंगवार, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह, प्रधान हरिओम गंगवार, जिपं सदस्य गुड्डू गंगवार, महेश, राधे गंगवार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मरौरी ब्लॉक के ग्राम दियूरी, महुआ, रिछोला में जनसभा की। यहां पर पीआरओ कमलकांत, जिपं सदस्य देवेंद्र सिंह टोनी, जगदीश लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें