फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ से चुने गए दस-दस संभ्रांत नागरिक, बनी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव को लेकर समय नजदीक आते ही इसको सकुशल संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग और पुलिस अधिकारियों के बीच पत्राचार में तेजी आई है। फोर्स के ठहरने की व्यवस्था से लेकर संभ्रांत नागरिकों को सूचीबद्ध किया है। सर्किल अधिकारियों को लगाकर इसकी रिपोर्ट तैयार कराई गई है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की हर गतिविधि पर सीधे नजर रखी जा सके, इसको लेकर चुनाव आयोग ने पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजा था। जिसमें हर मतदान केंद्र और बूथ पर दस-दस संभ्रांत लोगों का ब्योरा मांगा था। जिसमें नाम-पता होने के साथ ही मोबाइल नंबर भी शामिल करने को कहा गया था। इसको लेकर एसपी मनोज कुमार सोनकर ने सर्किल अधिकारियों और इंस्पेक्टर को लगाकर समस्त चौदह थानों से विधानसभा वार सूची तैयार कराई है। जिसके तहत 943 मतदान केंद्र और 1539 बूथ के आधार पर दस-दस संभ्रांत चुने गए हैं। इसकी गहनता से पड़ताल करने के बाद अब चुनाव आयोग को भेजा जा रहा है।
विधानसभा वार मतदेय स्थल और बूथ
विस मतदेय स्थल बूथ
शहर 206 395
बरखेड़ा 234 349
बीसलपुर 292 402
पूरनपुर 211 392
33 दरोगा आज होंगे रिलीव
एडीजी बरेली के यहां से चुनाव को देखते हुए मुरादाबाद परिक्षेत्र में स्थानांतरित किए गए 33 दरोगाओं को भी आज सोमवार को जिले से रिलीव कर दिया जाएगा। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने उनकी रिलीविंग तिथि चार फरवरी तय कर दी है।
विज्ञापन

बरखेड़ा में सीओ, इंस्पेक्टर ने परखी व्यवस्था
बरखेड़ा। लोकसभा चुनाव को लेकर सीओ धर्म सिंह मार्छाल, इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज ने रविवार को क्षेत्र में फोर्स के ठहरने के स्थानों पर जाकर व्यवस्था परखी। उन्होंने पंडित देवदत्त शर्मा जनता इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज ज्योहरकल्यानपुर और नेहरू उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय आमडार जाकर साफ-सफाई, कमरे, शौचालय, स्नानगृह, बिजली पानी से लेकर अन्य बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी की। इस मौके पर विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य भी मौजूद रहे।
चुनाव से संबंधित जो भी प्रपत्र मिल रहे हैं। उनका समय से जवाब भिजवाया जा रहा है। हर बूथ पर दस-दस संभ्रांत लोग चुनकर इसकी सूची बनाई गई है। उसको भी भेज दिया है। इसके अलावा दरोगाओं के भी रिलीविंग आदेश कर दिए हैं। -मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें