खेकड़ा (बागपत)।
भगवान राम की लीला के मंचन को लेकर रामलीला के शुभारंभ पर खेकड़ा नगर में शिव बारात निकाली। इस दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने नगरवासियों से धार्मिक आयोजन में सहयोग करने की अपील की।
खेकड़ा नगर के बाजार में स्थित गांधी प्याऊ स्थल पर प्रति वर्ष रामलीला का आयोजन होता है। इस वर्ष भी धूमधाम से रविवार को रामलीला के मंचन से पूर्व परंपरागत रूप से नगर में बैंडबाजों और झांकियों के साथ भगवान शिव की बारात निकाली। भगवान शिव की बारात मुख्य मार्ग से होती हुई संपूर्ण नगर का भ्रमण कर वापस रामलीला मंचन स्थल गांधी प्याऊ पर पहुंचकर समाप्त हुई। रामलीला का शुभारंभ रामलीला कमेटी के संरक्षक डॉ. सुरेश चंद कौशिक ने फीता काटकर भगवान शिव पार्वती की मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना कर किया। यात्रा के संचालन में प्रधान पुनीत शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, मनोज जैन, पीयूष शर्मा, तरुण गुप्ता, नवाब सिंह एडवोकेट, अनुज शर्मा, अनिरुद्ध गौड़, दीपक शर्मा, सौरभ जैन, सुनील रुहेला, प्रवेश शर्मा, दीपक शर्मा, नवाब सिंह धामा एडवोकेट आदि रहे।