मंच कार्यकर्ता आज से करेंगे धरना प्रदर्शन
बीसलपुर। क्रांतिकारी विचार मंच के प्रांतीय संरक्षक देवस्वरूप पटेल ने पीडब्ल्युडी बरेली के मुख्य अभियंता राकेश राजवंशी को ज्ञापन देकर बरेली रोड के भड़रिया मोड़ पर बाईपास रोड का निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से होने को लेकर 16 सितंबर से निर्माण स्थल पर बेमियादी धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में कहा गया है कि विभागीय उच्चाधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी पीलीभीत के अधिकारियों को बरेली रोड के भड़रिया मोड़ के पास 15 सितंबर तक बाईपास रोड बनवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन हीलाहवाली के चलते अभी तक बाईपास रोड का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है, जिससे यातायात की समस्या बरकरार है। ज्ञापन में कहा गया है कि विभागीय शिथिलता के विरोध में मंच कार्यकर्ता 16 सितंबर से निर्माण स्थल पर बेमियादी धरना-प्रदर्शन करेंगे। ब्यूरो