13पीबीटीपी-6,7,8
आवास निर्माण की गलत रिपोर्ट देने पर प्रधान-सचिव पर कार्रवाई के निर्देश
प्रभारी मंत्री ने ग्राम कल्यानपुर नौगवां और पौटा का किया निरीक्षण
स्वच्छता को लेकर किया जागरूक, आशाओं को दिलाई शपथ
अमर उजाजा ब्यूरो
पीलीभीत। जिले के प्रभारी और प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने बुधवार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जिले के दो गांवों में पहुंच वहां स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत ग्रामों की सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पंचायत कल्याणपुर नौगवां में प्रधानमंत्री आवास के एक लाभार्थी की गलत रिपोर्ट देने व गांव की एक गली में पानी जमा होने पर प्रधान व सचिव की फटकार लगाने के साथ सचिव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बाद में प्रभारी मंत्री ने मंडी समिति में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यक्रम में जिले के सभी सात ब्लाकों से प्रत्येक ब्लाक से तीन आशा बहुओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया। प्रभारी मंत्री के इस दौरे को लेकर अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा है।
प्रभारी मंत्री सर्वप्रथम पंचायत कल्याणपुर नौगवां पहुंचे। वहां ग्राम प्रधान हरीराम भगवान ने पुज्ष्प देकर उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आपका गांव ओडीएफ हो चुका है। आप सब लोगों का दायित्व है कि ग्राम को पूरी तरह स्वच्छ रखें। सभी ग्रामवासी शौचालयों का प्रयोग करे। कार्यक्रम के दौरान वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन व प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम में दो लाभार्थियों संतोष कुमार व भगवानदास के आवासों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। संतोष कुमार का आवास निर्माण की गलत रिपोर्ट देने पर उन्होंने ग्राम प्रधान व सचिव की फटकार लगाते हुए उनके पर कार्रवाई करने के निर्देश बीडीओ को दिए। प्राथमिक विद्यालय के पास मार्ग पर जलभराव की स्थिति को देख कर भी उन्होंने प्रधान व सचिव की फटकार लगाई और अक्तूबर तक मार्ग निर्माण करने के निर्देश दिए।
इसके बाद प्रभारी मंत्री ने ग्राम पौटाकलां में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। वहां स्वच्छ भारत मिज्जन ग्रामीण के तहत स्वीकृत 379 शौचालयों में से 198 पूर्ण हो चुके पाए गए। 101 निर्माणाधीन ल 70 आरंभ की स्थिति में बताए गए। प्रभारी मंत्री ने सभी ग्रामवासियों से 30 सितंबर तक शौचालय निर्माण कर अपने गांव को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 47 आवासों में 45 आवास पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में विधायक बरखेड़ा किशनलाल राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त बृजकिशोर के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे।
000000
सम्मेलन में 21 आशा बहुओं को किया सम्मानित
पीलीभीत। आशा दिवस के अवसर पर मंडी समिति में जिले भर की आशा बहुओं के आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने आशाओं को मेहनत व ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प दिलाया। साथ ही जिले के सभी सात विकास खंडों से प्रत्येक विकास खंड से तीन आशा बहुओं समेत 21 आशा बहुओं को सम्मानित किया।मंडी समिति प्रागंण में आशा दिवस के मौके पर आशा बहुओं के जिला स्तरीय सम्मेलन का प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में आईं आशा बहुओं प्रभारी मंत्री ने धर्म, जाति व वर्ग से ऊपर उठकर बिना किसी भेदभाव के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया। आशा बहुओं ने यह भी संकल्प लिया कि सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराते हुए प्रसव तक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ साथ शिशु के जन्म के उपरांत 42 दिन तक कम से कम छह से सात बार नवजात के घर जाकर स्तनपान के लिए प्रेरित करेगीं और शिशुओं को पूर्ण टीकाकरण कराना सुनिश्चित करेंगीं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सीमा अग्रवाल ने कहा कि सभी आशा बहुएं अपने क्षेत्र में लोगों को परिवार नियोजन अपनाने एवं गांव में स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगी। गांवों में कुपोषित बच्चों का चयन कर पोषाहार देना भी सुनिश्चित करेंगी।
0000000
हर ब्लाक से तीन-तीन आशा हुई सम्मानित
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने जिले में श्रेज्ठ कार्य करने वाली प्रत्येक विकासखण्ड से तीन आशा बहुंओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली आशा बहुं को क्रमश: 5000, 2000 व 1000 रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया।
00000
सात ब्लाकों की ये आशा बहुएं रहीं प्रथम
केसरजहां (बीसलपुर), मीरा देवी (बरखेड़ा), चंद्रकली ( बिलसंडा), मुकेशलता (अमरिया), मीना देवी (ललौरीखेड़ा), शोभारानी (पूरनपुर), भाग्य लक्ष्मी (न्यूरिया ) को प्रदान किया गया।