फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में धुआं भरा, तो शीशे तोड़ भागे यात्री, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
25 पीबीटीपी 10
विज्ञापन

बस में धुआं भरा तो शीशे तोड़ भागे यात्री, हड़कंप
टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहा के पास हुआ हादसा
बरेली से सवारियां लेकर टनकपुर जा रही थी रोडवेज बस
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहे के पास एक चलती बस में अचानक धुआं भरने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हर कोई आग की आशंका व्यक्त करते हुए घबरा गया और बस के शीशे तोड़ना शुरू कर दिए। शोरगुल के बीच चालक ने बस को साइड में लगाया। जिसके बाद सभी यात्री बस से उतरकर दूसरी सवारी की व्यवस्था कर गंतव्य को निकल गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन काफी देर तक हड़कंप मचा रहा।
शुक्रवार रात रुहेलखंड डिपो की एक बस (यूपी 25 एटी 1225) सवारियां भरकर बरेली से टनकपुर के लिए रवाना हुई। बस में करीब 50 सवारियां बैठी हुई थीं। टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहे के पास पहुंचते ही बैटरी में हुए शार्ट सर्किट के बाद बस में धुआं भरना शुरू हो गई। चंद मिनट में ही पूरी बस धुएं से भर गई। जिसके बाद आग की आशंका को लेकर बस में चीख पुकार मच गई। चालक परिचालक भी हड़बड़ा गए। चालक ने बस को साइड में खड़ा कर दिया। इससे पहले ही धुएं की घुटन से खुद को बचाने के लिए घबराए यात्रियों ने बस के शीशे तोड़ना शुरू कर दिए। कई खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए गए। बस के रुकते ही सभी यात्री और बस के कर्मचारी नीचे उतरे और खुद को सुरक्षित किया। साथ ही बस में भरा धुआं भी चंद मिनट में निकल गया। यात्रियों के शोर को देख काफी संख्या में राहगीर जमा हो गए और पूरी जानकारी की। इसके बाद सभी यात्री चौराहा पर आई अन्य बसों में सवार होकर चले गए। बस के चालक परिचालक भी हादसे के बाद कहीं दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन

000
चौकी के पास हंगामा, फिर भी नदारद रही पुलिस
अधिकारी थाना और चौकी स्तर पर पुलिस की मुस्तैदी का दंभ भरते है। व्यवस्था को चाक चौबंद बताया जाता है। शहर के मुख्य छतरी चौराहा पर शुक्रवार रात हुए हादसे के वक्त कोई पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिया। यहां तक कि दूसरे दिन भी जिम्मेदार इसको लेकर अंजान से दिखाई दिए। खास बात यह है कि जिस स्थान पर चालक ने बस को रोका था, उससे मात्र दस मीटर की दूरी पर कस्बा पुलिस चौकी है। यहां पर भी अंधेरा पसरा हुआ था और पुलिस गायब।
विज्ञापन

000
...तो हो जाता दुखद हादसा
रोडवेज की बसों की जर्जर हालत और जगह-जगह से निकली वायरिंग को लेकर आए दिन सवाल उठते रहते है। शुक्रवार रात हुए हादसे ने बस में सवार सभी यात्रियों की धड़कने तेज कर दी थीं। गनीमत रही कि बस में सिर्फ धुआं भरता रहा, आग नहीं लगी। वरना बस सवारियों से ठसाठस भरी होने के कारण दुखद हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें