खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम सांकरौद स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को विश्व शांति को लेकर हवन किया। इसका शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ विधि विधान पूर्वक हुआ। पंडित प्रदीप शर्मा ने हवन कराया। भक्तों ने मंत्रोच्चारण के बीच हवन में भाग लिया। हवन के बाद प्रसाद बांटा। हवन में तिलकराम, रणधीर सिंह, कालूराम प्रधान, इंद्रपाल सिंह, दलेराम सिंह, ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह, नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति सचिव चौधरी देवेंद्र सिंह धामा, बालकिशन, मांगेराम, गजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू, धर्मबीर सिंह, महा सिंह, राममेहर सिंह, भंवर सिंह, सुखपाल सिंह, हरपाल सिंह आदि रहे।