खेकड़ा (बागपत)।
बीएसएनएल के अफसरों की लापरवाही के चलते नगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लेंड लाइन, ब्राडबैंड एवं मोबाइल फोन दिन भर ठप पडे़ हैं। इससे उपभोक्ता परेशान हैं।
बीएसएनएल के अफसरों की लापरवाही के कारण सोमवार की सुबह उपभोक्ताओं के लेंड लाइन, ब्राडबैंड एवं मोबाइल फोन ठप हैं। अंडर ग्राउंड केबल लाइन में फाल्ट आने के कारण बीएसएनएल की सेवा ठप रही। इससे बैंकों में लेनदेन ठप रहा। इस कारण बैंक से पैसा निकालने वालों को परेशानी उठानी पड़ी। सूचना देने के बाद बीएसएनएल कर्मी दिन भर फाल्ट को ठीक नहीं कर सके। इससे उपभोक्ताओं का अन्य क्षेत्रों से टेलीफोन संपर्क कटा हुआ है। उपभोक्ता ओमबीर, देवेंद्र, सुखपाल, संजीव, अनिल, विकास, संदीप आदि ने अधिकारियों से लाइन को शीघ्र चालू कराने की मांग की। एसडीओ आरपी हूण ने कहा कर्मचारियों को लाइन चैक करने को लगाया है। जल्दी ही लाइन को चालू किया जाएगा।