खेकड़ा (बागपत)।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड इस बार रिकार्ड समय में परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल को घोषित होगा। पहली बार समय से पहले अप्रैल माह में रिजल्ट घोषित होगा । यह जानकारी जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत कुमार जैन ने दी।
हवन के साथ शैक्षिक सत्र का शुभारंभ
बागपत। नौरोजपुर गांव स्थिज जनता वैदिक इंटर कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र पर हवन का आयोजन किया। इसमें अध्यापक और शिक्षकों सहित विद्यार्थियों ने आहुतियां दी। प्रधानाचार्य अशोक कुमार, पूर्व अध्यक्ष श्याम सिंह, सतीश कुमार, मनोज कुमार, दीपक कुमार, तेजपाल सिंह, रमेश पांचाल, दिव्या शर्मा, चंचल शर्मा मौजूद रहे।