फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से चाट विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से चाट विक्रेता की मौत
विज्ञापन

टनकपुर हाईवे पर सैदपुर के पास हुआ हादसा
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, कार कब्जे में ली, चालक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूरिया (पीलीभीत)। टनकपुर हाईवे पर सैदपुर गांव के पास रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे कार की टक्कर से साइकिल सवार 40 वर्षीय खेमकरन पुत्र रामभरोसे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर सोमवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मूल रुप से चिड़ैयादाह (सुनगढ़ी) के रहने वाले खेमकरन पिछले काफी समय से न्यूरिया के चिरैंदापुर गांव में मकान बनवाकर रहने लगे थे। वह चाट का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार शाम को वह खरीदारी करने के लिए साइकिल से पिपिरया गांव गए थे। रात करीब नौ बजे के बाद सामान लेकर वापस घर आ रहे थे। टनकपुर हाईवे पर सैदपुर गांव के पास पहुंचते ही कार ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में खेमकरन की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख चालक कार मौके पर छोड़कर भाग निकला। राहगीरों ने हाईवे पर शव पड़ा देख सूचना पुलिस को दी। इस पर न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त कर परिवार वालों को बुलाया गया और जानकारी जुटाई। जिसके बाद कार को कब्जे में ले लिया गया है। एसएचओ रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के चाचा हीरालाल ने शव की शिनाख्त की है। सोमवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक के पांच बच्चे हैं। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें