फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू करेगा किसान बचाओ ट्रैक्टर बचाओ आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड.......
विज्ञापन

भाकियू करेगा किसान बचाओ ट्रैक्टर बचाओ आंदोलन
पंचायत में गन्ना भुगतान सहित तमाम समस्याओं पर हुई चर्चा
21 पीबीटीपी 08
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। भाकियू की पंचायत में एनजीटी के तहत 10 पुराने ट्रैक्टरों को खत्म किए जाने के निर्णय का विरोध किया गया। तय हुआ कि इस पर अपना विरोध दर्ज कराने को 27 मार्च को कलक्ट्रेट में किसान बचाओ ट्रैक्टर बचाओ के तहत आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी स्थित किसान विश्राम भवन में हुई पंचायत में जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो ने कहा कि केंद्र सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए नेशनलग्रीन ट्रब्यूनल (एनजीटी) बनाया है। इसके तहत 10 साल से पुराने ट्रैक्टरों को कबाड़ घोषित कर दिया जाएगा जो किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहाकि किसान को एक बार ट्रैक्टर खरीदना मुश्किल पड़ता है ऐसे में बार बार ट्रैक्टर खरीदने में खर्च होने वाली धनराशि वह कहा से लाएगा। उन्होंने घोषणा की कि 27 मार्च को इसके विरोध में कलक्ट्रेट में किसान बचाओ ट्रैक्टर बचाओ के नाम से आंदोलन किया जाएगा। मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहा चीनी मिलों का पेराई सत्र समापन की ओर है लेकिन अभी तक गन्ना किसानों को सप्लाई की पर्चियां नहीं मिल पा रही हैं जिससे किसानों का गन्ना खेत में ही सूख रहा है। गन्ना पर्चियां न मिलने के साथ ही भुगतान न होने पर भी पंचायत में विरोध प्रकट किया गया। मंडलीय संगठन मंत्री भजनलाल क्रोधी ने कहा कि गेहूं की फसल तैयार हो चुकी है लेकिन अभी तक प्रशासन ने गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी नहीं की है। उन्होंने खरीद में बिचौलियों को दूर रखने एवं खरीद व्यवस्था को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। पंचायत में नरेश मिश्रा, दन्नूलाल राठौर, महेंद्र सिंह, निर्मल लाल भोजवाल, अशोक सक्सेना, मुनेंद्र पाल सिंह, सोबरन लाल, संतोष यादव, ओमप्रकाश, मुरलीधर कश्यप, महेंद्रपाल, वीरेंद्र पाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें