फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह की जयंती श्रद्वा उल्लास पूर्वक मनायी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

राजनीतिक और सामाजिक संगठनों और सरकारी दफ्तरों में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शनिवार को गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में कॉलेज प्रबंध समिति के सदस्यों और रालोद कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सर्वप्रथम हवन यज्ञ किया। इस में रालोद नगर अध्यक्ष भोपाल सिंह ने युवाओं से चौधरी साहब के दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की। इस मौके पर कॉलेज के परिसर में स्थापित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसमें कॉलेज में प्रबंध समिति के अध्यक्ष चौधरी भोपाल सिंह, लोकेंद्र धामा, प्रधानाचार्य उमेश कुमार चौहान, राजकुमार सिंह, सुधीर धामा, जयबीर सिंह, कंवर पाल सिंह, पन्ना लाल भारती, डॉ. संदीप शाह आदि रहे। तहसील कार्यालय में न्यू तहसील बार एसोसिएशन के सदस्य विशाल धामा एडवोकेट, रामेश्वर दयाल पंवार, हरिओम शर्मा, विनोद बंसल, फैयाज अली, लोकेंद्र ढाका, राजीव धामा, संजू यादव, राजेश कुमार, खंड विकास कार्यालय में बीडीओ कृपाल सिंह, तहसील में एसडीएम आशीष कुमार ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कांग्रेस नगर अध्यक्ष ध्रुव शर्मा के आवास पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा चौ चरण सिंह की विचार धारा पर चलकर ही राष्ट्र एव समाज का उत्थान संभव है। आजाद हिंद संगठन के अध्यक्ष समाज सेवी राधेश्याम टाक ने भी स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर लोगों एवं बच्चों को फलदार बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें