खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार को नगर स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने स्वच्छता अभियान को लेकर गोष्ठी की। इसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान रही। छात्राओं ने पोस्टरों एवं श्लोगनों द्वारा नगर को साफ स्वच्छ रखने के तरीके बताए। ईओ ने कहा वर्तमान समय में गंदगी मुख्य समस्या बनी है। यदि प्रत्येक मनुष्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह कर सफाई अभियान पर ध्यान दें तो नगर क्षेत्र प्रदेश ही नहीं अपितु संपूर्ण देश सफाई के मामले में विश्व पटल पर प्रथम स्थान प्राप्त कर लेगा। उन्होंने लोगों ने कूडे़ को कूडे़दान में डालने की अपील की। इस दौरान प्राचार्य एसके जैन, पायल, आरती, निधि, राधिका, प्रिया, मनीषा, तनीषा, सुनीता, हर्षिता, अंशिका, नीरज, महबूब, अंकित, अवनीश, दीपक आदि मौजूद रहे।