खेकड़ा (बागपत)।
मीतली रजबाहे की पटरी टूटने से किसानों की खेतों में खड़ी सैकड़ों बीघा गेहूं, गन्ने, सरसों, जई आदि की फसलें डूब गई। इसे फसल नष्ट होने के कगार पर है। किसानों ने डीएम से हस्तक्षेप कर रजबाहे की कमजोर पटरी को ठीक कराने की मांग की।
सिंचाई विभाग ने मीतली रजबाहे की सफाई के नाम पर मात्र खाना पूर्ति कराई । इससे रजबाहे में झाड़ी और मिट्टी होने के साथ ही पटरिया जर्जर है। सिंचाई विभाग अचानक रजबाहे में पानी छोड़ देता है। इससे जर्जर हाल पटरियां टूट जाती है और रजबाहे का पानी खेतों में भर जाता है। इससे फसलें बर्बाद हो रही है। क्षेत्र में बुधवार की रात में रजबाहे की पटरी टूटने से किसान तुलसीराम धामा, नरेंद्र धामा, सुभाष धामा, सुरेंद्र धामा, रामकुमार धामा, रविंद्र धामा, अशोक धामा, जयसिंह आदि की गेहूं, जई, बरसीम, सरसों, गन्ने की फसलों में पानी भर गया। इससे किसानों को भारी नुकसान हो गया। किसानों ने डीएम से हस्तक्षेप कर समस्या हल कराने की मांग की।