फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चीनी मिल के सुरक्षा गार्ड की मौत

विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

विज्ञापन
बरखेड़ा(पीलीभीत)। बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर आदेश आईटीआई के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चीनी मिल के सुरक्षा गार्ड 36 वर्षीय वीरेंद्र कुमार की मौत हो गई। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परासी रामकिसन निवासी वीरेंद्र पुत्र सियाराम बरखेड़ा की नोबेल चीनी मिल में सुरक्षा गार्ड थे। सोमवार देर शाम ड्यूटी समाप्त होने पर बाइक से घर के लिए निकले। बीसलपुर रोड पर टिकरी गांव के पास स्थित आदेश आईटीआई कॉलेज के पहले बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को परिवार वालों से जानकारी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसआई वीके पटेल ने बताया कि मृतक के पिता सियाराम से मिली तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
पीलीभीत। ड्यूटी से घर जाते वक्त हादसे में जान गंवाने वाले चीनी मिल के सुरक्षा गार्ड वीरेंद्र की मौत से पूरा परिवार टूट गया है। पिता सियाराम के एकलौते बेटे की मौत से तीन बहनें बदहवाश हैं। उधर पत्नी मीना देवी बेसुध हैं। चार बच्चे रेखा देवी (17), राहुल (15), लक्ष्मी (12), मोहित (10) को लेकर हर कोई चिंतित है। देर शाम सभी वीरेंद्र के घर लौटने की राह देख रहे थे, लेकिन वह नहीं उसकी मौत की सूचना मिलने पर कोहराम मच गया है। ग्रामीण गमगीन परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें