फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल गेट पर लगाएं सीसीटीवी, तैनात करें चौकीदार

Wed, 11 Oct 2017 12:18 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत।
विज्ञापन

यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए व्यापार मंडल के साथ मंथन करने के बाद अब एसपी कलानिधि नैथानी ने राइस मिलर्स संग बैठक करके रणनीति बनाई। वाहनों पर ओवरलोडिंग न करने के साथ ही सुरक्षा बिंदुओं से जुड़े आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में सोमवार देर शाम हुई बैठक में एसपी ने सर्व प्रथम यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के उपाय करने को राइस मिलर्स से सुझाव मांगे। एसपी ने टीएसआई दुर्गा सिंह को जगह-जगह मोबाइल बैैरियर लगाने के निर्देश दिए। राइस मिलर्स को एक नोडल अधिकारी बनाने को कहा गया। एसपी ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से राइस मिल गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगवाएं और चौकीदार रखा जाए। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ओवरलोडिंग और नो इंट्री के पालन को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। टीएसआई को नो इंट्री के पत्रक छपवाकर वाहन चालकों को देने की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुनगढ़ी पुलिस को अतिरिक्त पवन मोबाइल गश्त पर रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सदर योगेंद्र सिंह, सीओ ट्रैफिक कमल सिंह, सीएफओ ब्रहमानंद दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें