फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खेलकूद में दमखम दिखाएंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चे अब पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी दमखम दिखाएंगे। शासन ने जिले के परिषदीय स्कूलों में खेलकूद की व्यवस्था के लिए 118.65 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इसमें 50 प्रतिशत धनराशि विभाग को अवमुक्त भी कर दी है। इस धनराशि से खेल का सामान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1231 प्राथमिक और 571 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इन स्कूलों में शिक्षा को गुणवत्ता परक बनाने के लिए नित नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इधर अब शासन ने परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई के साथ खेलकूद को बढ़ावा देने की कवायद शुरू की है। शासन की मंशा है कि परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी खेलकूद के क्षेत्र में किसी से पीछे न रहें और जिले से बाहर निकलकर प्रदेश और देश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएं। इसी क्रम में शासन ने परिषदीय स्कूलों में खेलों के लिए बजट जारी किया है। राज्य परियोजना निदेशक डॉ. वेदपति मिश्र ने गाइड लाइन जारी की है। जारी शासनादेश के मुताबिक प्राथमिक स्कूल को पांच हजार और उच्च प्राथमिक स्कूल को 10 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। इस धनराशि से खेलकूद का सामान खरीदा जाएगा। जिन विद्यालयों में खेल का मैदान बना है, वहां आउटडोर खेल का सामान आएगा। इसके अलावा जहां खेल के मैदान नहीं हैं वहां इनडोर गेम से संबंधित सामान की खरीददारी की जाएगी।
 
शासन ने 50 फीसदी धनराशि भेजी
परिषदीय स्कूलों में खेलकूद संबंधित सामान खरीदने को शासन ने 118.65 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक कुल धनराशि के सापेक्ष शासन ने 50 प्रतिशत धनराशि यानी 59.32 लाख रुपये अवमुक्त किए हैं। इसे बैंकों के माध्यम से विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ खेलकूद को भी बढ़ावा दिया जाएगा। शासन ने जिले के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खेलकूद के लिए धनराशि स्वीकृत की है। इसमें 50 प्रतिशत धनराशि अवमुक्त भी कर दी गई है। इससे ग्रामीण अंचलों की खेल प्रतिभाओं को भी आगे आने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन

शिवेंद्र कुमार वर्मा, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें