फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ के पगचिन्ह देख पूर्व प्रधान ने लगाई दौड़, दहशत

Fri, 21 Dec 2018 10:16 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो अमरिया (पीलीभीत)।
विज्ञापन
tiger - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मौके पर पहुंची निगरानी टीम ग्रामीणों को अलर्ट कर लौटी
विज्ञापन

जंगल से दूर तहसील क्षेत्र के खेतों में शरण लिए बाघ की दस्तक अब पंडरा रामदास गांव में हुई है। जिसके बाद से ग्रामीण दहशतजदा हैं। वनकर्मियों ने पूर्व की भांति मौके पर पगचिह्न ट्रेस कर ग्रामीणों को अलर्ट कर कर्तव्यों से इतिश्री कर ली है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह आबादी से 100 मीटर की दूरी पर स्थित अपने खेत पर फसल देखने के लिए गए थे। इस बीच खेत और पास के रास्ते पर बाघ के पगचिह्न दिखाई दिए। यह देख उनके होश उड़ गए। शोर मचाते हुए आबादी में आए और जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। इस पर निगरानी टीम के प्रभारी शैलेंद्र कुमार, टीकाराम, नवी शेर मौके पर पहुंचे। टीम प्रभारी ने बताया कि बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए गए हैं। पगचिह्न पंडरा रामदास गांव से पंडरा किशनदास गांव हाते हुए कैलाश नदी की ओर गए हैं। ग्रामीणों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें