तहसील क्षेत्र के ड्यूनी डैम गन्ना सेंटर पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब 12 फुट लंबाई और डेढ़ क्विंटल वजन का अजगर देवहा नदी किनारे झाड़ियों से निकलकर गन्ना सेंटर में पहुंच गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम काफी प्रयास करती रही, लेकिन पकड़ने में कामयाब नहीं हुई। नतीजतन अजगर वापस झाड़ियों में चला गया। इस दौरान मौके पर भीड़ लगी रही।
घटना बुधवार दोपहर की है। ड्यूनी डैम के पास सतनाम सिंह के खेत में लगे गन्ना सेंटर पर गांव दियोरनियां निवासी किसान उमाशंकर, महेंद्र पाल भूड़ा कैमोर निवासी मिंटा सिंह अपना गन्ना तुलवाने आए हुए थे। इस बीच देवहा नदी की झाड़ियों में से एक अजगर सेंटर की ओर आता दिखाई दिया तो शोर मच गया। इसकी सूचना किसान मिंटा सिंह ने वन विभाग को दी। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी प्रयास किया गया लेकिन अजगर को पकड़ा नही जा सका।