खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर क्षेत्र में सुबह के समय हुई तेज बारिश के कारण जलभराव के चलते जहां लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही मौसम सुहावना होने पर गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। साथ ही खेतों में खड़ी फसलों के लहलहाने से किसानों के चेहरे खिल उठे।
खेकड़ा नगर क्षेत्र में शनिवार की सुबह करीब छह बजे मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते आसमान में काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटों तक रुक रुककर बारिश होने का दौर चलता रहा। बारिश से विभिन्न बस्तियों, मार्गों पर जलभराव होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। सैकड़ों दुकानदारों की दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। इससे दुकानदारों का सामान भीगने पर उनका भारी नुकसान हुआ है। साथ ही मौसम सुहावना होने के चलते लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली और खेतों में खड़ी धान, गन्ना व चारे की फसल लहलहा उठी। बारिश होने से फसल लहलहाने पर किसानों के चेहरे खिल उठे। दूसरी तरफ सब्जी की खेती करने वाले किसानों को नुकसान हो गया। ग्रामीणों क्षेत्र में बारिश के बाद तालाबों में पानी भर लग गया। इससे तालाब के पास रहने वालों को परेशानी उठानी पड़ी। गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।