फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर भेजा नोटिस, जवाब न मिला तो होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर भेेजा नोटिस, जवाब न मिला तो होगी एफआईआर
विज्ञापन

क्रासर...
बिना मान्यता के चल रहा विद्यालय, तीन बार भेजा जा चुका है नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो .
पीलीभीत। बिना मान्यता के संचालित करने का आरोप लगाते हुए प्रगति पब्लिक स्कूल को एक बार फिर अंतिम नोटिस जारी किया गया है। बीएसए की तरफ से जारी नोटिस में प्रधानाचार्य की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन

मरौरी ब्लॉक के मोहनपुर स्थित प्रगति पब्लिक स्कूल को लेकर मामला एक बार गर्माया है। आरोप है कि यह स्कूल बिना मान्यता लंबे समय से संचालित किया जा रहा है जिसको लेकर पहले भी तीन पर नोटिस जारी किया जा चुका है लेकिन स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। स्कूल प्रबंधन को अब अपना पक्ष रखने के लिए अंतिम मौका देकर चौथी बार शिक्षा विभाग की तरफ से नोटिस भेजा गया है। बीएसए इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि नोटिस देने के बाद भी अमान्य तरीके से स्कूल संचलित हो रहा है। ऐसे में अब जवाब नहीं मिलने पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। इसके साथ ही अभिभावकों को भी अवगत कराया जा रहा है कि वह बिना मान्यता के चले रहे इस स्कूल में बच्चों को एडमिशन न कराएं। इसके अलावा बीएसए ने मरौरी ब्लॉक संकुल प्रभारी गोपाल के साथ ब्लॉक के तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें