फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो समेत डैम में गिरे फरीदपुर चेयरमैन के जेठ, तीन घंटे बाद मिला शव

Fri, 06 Jul 2018 12:28 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
परेवा-अमरिया मार्ग पर पुल तोड़कर स्कार्पियो गाड़ी पौटा डैम में गिरने से फरीदपुर नगर पालिका (बरेली) की चेयरमैन के जेठ ओमप्रकाश की मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात वह अमरिया से फरीदपुर लौट रहे थे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस उनके शव डैम से निकाल सकी। इस बीच उनके घर वाले भी सूचना मिलने पर पहुंच गए, मौके पर भीड़ लग गई थी।
विज्ञापन

फरीदपुर निवासी 45 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र मथुराप्रसाद बृहस्पतिवार को एक लगन समारोह में अमरिया के गांव नूरपुर आए थे। रात साढ़े नौ बजे वह वापस जाने को निकले। रास्ते में पौटा डैम के पास कार अनियंत्रित होकर डैम में चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार निकालने का प्रयास शुरू किया। इस बीच मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। वहां काफी आक्रोश भी देखने में आया। कुछ देर बाद मौके पर क्रेन मंगाई गई। करीब तीन घंटे बाद गाड़ी का पता चल सका। बाहर निकालने पर शव उसी में मिला। इधर, काफी देर बाद भी कोई कामयाबी न मिलने पर भीड़ आक्रोशित है।
विज्ञापन

नूरपुर से पहुंचे ओमप्रकाश के रिश्तेदार ने बताया कि उसके छोटे भाई देवदत्त की पत्नी आरती देवी वर्तमान में फरीदपुर नगर पंचायत से चेयरमैन हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें