खेकड़ा (बागपत)। पाठशाला बस स्टैंड पर लगे गंदगी के ढेर एवं जलभराव से लोग परेशान हैं। लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ दुकानदारों ने प्रदर्शन कर समस्या हल कराने की मांग की।
नगर में हाइवे स्थित पाठशाला बस स्टैंड पर जलभराव एवं गंदगी का ढेर लगा रहता है। इससे मार्ग से गुजरने वाले लोगों एवं दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मार्ग के पास बने गड्ढे में हुए जलभराव के कारण संक्रामक रोगों के उत्पन्न होने की संभावना हो गई है। परेशान आक्रोशित दुकानदारों एवं यात्रियों ने रविवार को नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर समस्या हल कराने की मांग की। इस दौरान सलीम, रफीक, संदीप, गीता त्यागी, ओमवीर सिंह, राज कुमार, बबलू, विवेक शर्मा, मुकेश, मोनू, अनिल आदि रहे। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने कहा समस्या का जल्द निदान कराया जाएगा।