फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों पर वसूला जा रहा ओवर रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की दुकानों पर वसूला जा रहा ओवर रेट
विज्ञापन

भाकियू नेताओं ने पंचायत में दी आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। भाकियू की पंचायत में शराब की दुकानों पर ओवररेट वसूलने का आरोप लगाते हुए इसकी रोकथाम की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर इसका समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा गेहूं खरीद केंद्र निर्धारित समय से चालू कराने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

जगदेव शुक्ला की अध्यक्षता में हुई पंचायत में कहा गया कि यह सब मिलीभगत के चलते हो रहा है। शराब की दुकानों पर खुलेआम लूट की जा रही है। अगर कोई इसका विरोध करता है तो दुकानों पर बैठाए गए सेल्समैन झगड़ा करने से बाज नहीं आते। इसके खिलाफ भाकियू आंदोलन करेगी। इसके अलावा पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को जबरन एडाप्टर पिन, पॉलिस आदि बेचने का भी आरोप लगाया। इस दौरान गेहूं खरीद केंद्रों पर निर्धारित समय से खरीद कराने की भी मांग की गई। इस मौके पर दाताराम शर्मा, सुल्तान खां, रमेश चंद्र मिश्रा, सूरत सिंह फौजी, बालकराम, रामस्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें