फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैदासपुरी के लोगों ने बस्ती में प्रदर्शन कर सफाई की

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

मोहल्ला रैदास पुरी के लोगों ने बस्ती में प्रदर्शन कर स्वयं सफाई की। साथ ही नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी से हस्तक्षेप पर नियमित रूप से सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के मोहल्ला रैदास पुरी के लोग चौराहे पर एकत्र हुए। वहां उन्होंने प्रदर्शन कर कहा करीब एक सप्ताह से रैदासपुरी बस्ती में सफाई नहीं हो रही है। इससे मार्गों पर गंदगी के अंबार लगे हैं। नालियां गंदगी से अटी है और गंदगी से व्याप्त बदबू के चलते लोग परेशान हैं। लोगों ने प्रदर्शन के साथ ही बस्ती में खुद ही सफाई की और नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान से हस्तक्षेप कर नियमित रूप से सफाई कराने की मांग कर धरना देने की चेतावनी दी। इस दौरान धनपाल सिंह, सतपाल सिंह, कल्लू सिंह, ब्रहमानंद, लोकेश, शौकीन, राहुल, श्रीपाल, सुभाष, बाबू, राज कुमार, चमनलाल, राकेश, लक्ष्मण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें