खेकड़ा (बागपत)। होली चाईल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में कक्षा नर्सरी से कक्षा पांच तक के बच्चों की चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन सर्वप्रथम कक्षा पांच एवं कक्षा चार के छात्रों की क्रिकेट टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें पहले खेलते हुए कक्षा पांच की टीम ने अस्सी रन बनाए। इसमें बल्लेबाज आरव ढाका ने तीस रन का योगदान दिया। विपक्षी कक्षा चार की टीम साठ रन ही बना पाई और कक्षा पांच की टीम बीस रन से विजेता घोषित की । इसमें आरव ढाका मैन आफ दा मैच घोषित किया। बानिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा पांच की टीम ने विपक्षी कक्षा चार की टीम को चार अंक के मुकाबले पांच अंक लेकर रोमांचक मैच में एक अक से हरा दिया।
चम्मच दौड़ में कक्षा पांच के वैभव और दीपांशी, कक्षा तीन की छात्रा दीया और विष्णु, कक्षा दो की प्रियांशी और उत्कर्ष, कक्षा एक की हिमांशी और दीपांशु, यूकेजी में अनम और हर्ष, एलकेजी में दक्ष और अदिति, नर्सरी में रोनक और पूर्वी ने क्रमश प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान क्रीड़ा प्रभारी योगेश कुमार, नीलम पंवार, सीमा, रीतू, शिल्पा ढाका, अंजू, प्रियंका, पूजा, स्वाति आदि रहे।