खेकड़ा (बागपत)।
गणेश महोत्सव के चलते नगर के अर्वाचीन पब्लिक स्कूल, बालाजी मंदिर एवं सीताराम मंदिर में भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ ही श्रद्धालुओं ने गंगा जल, दूध, शहद से स्नान करा धर्म लाभ उठाया। भजनों से भाव विभोर होकर भक्त झूमे।
नगर में अर्वाचीन पब्लिक स्कूल, बालाजी मंदिर और सीताराम मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव के चलते मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश महोत्सव में भगवान गणेश के लम्बोदर स्वरूप की पूजा अर्चना की। भक्तों ने भगवान लम्बोदार से स्वास्थ्य, बल, बुद्धि का आशीर्वाद मांगा। पंडित यज्ञेश शास्त्री ने कहा भगवान लम्बोदार की पूजा अर्चना करने से बल बुद्धि, स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। वैदिक मंत्रोच्चारण कर भगवान का गंगाजल, शहद, दूध से स्नान कराया । इसमें मास्टर जयबीर सिंह, प्रवीन शर्मा, विपिन शर्मा, डॉ. योगेश कौशिक, राजेंद्र गोस्वामी, हरिओम शर्मा, देवेश कौशिक, अनीता शर्मा, संजय शर्मा, अंकुर गौड़, मधुर अग्रवाल, भूपेश गुप्ता, मनी गुप्ता, सचिन, मुक्ता गौड़, सुशीला सिंघल, सुनीता गौड़, अर्वाचीन स्कूल में उमेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अखिलेश, मीनाक्षी शर्मा, दीपक शर्मा, पुनीत शर्मा, अतुल रुहेला, प्रवीन यादव, दीपक शर्मा आदि रहे।