खेकड़ा (बागपत)।
नगर स्थित बीआरसी में शिक्षकों का आओ अंग्रेजी सीखे रेडियो प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया, इसमें शिक्षकों को रेडियो के माध्यम से शब्दों के वाक्यों का अंग्रेजी में प्रयोग करना सिखाया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह ने किया। प्रशिक्षण में यूनिसेफ के सहयोग से आल इंडिया रेडियो की तरफ से बच्चों को कार्यक्रम आओ अंग्रेजी सीखे के जरिये रोचक ढंग से अंग्रेजी सिखाने की जानकारी दी । बीईओ ने बताया जिन विद्यालयों में अंग्रेजी के शिक्षक नहीं हैं। उनमें अंग्रेजी के शिक्षक उपलब्ध कराने के निर्देश परियोजना निदेशक ने दिए हैं। प्रशिक्षक सुधीर वशिष्ठ ने अंग्रेजी का जीवन में महत्व विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कार्यक्रम की शुरूआत 17 जुलाई से हो गई है। 15 मिनट तक चलने वाले इस एपीसोड का प्रसारण आल इंडिया रेडियो पर सुबह 10.45 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा।
चालू शैक्षिक सत्र में 90 एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे। प्रत्येक एपिसोड एक दो दिन के अंतराल में होगा। प्रसारण के बाद 15 मिनट फिर से कार्यक्रम को दोहराकर बच्चों के साथ अभ्यास भी कराया जाएगा। प्रशिक्षण में कुछ ऑडियो भी शिक्षकों को सुनवाकर शब्दों का प्रयोग करने की भी जानकारी दी। इसमें महिपाल सिंह, विपिन शर्मा, सुधा चौधरी, सोनिया पांचाल, संजीव त्यागी, टीना रानी, रेणु कुमारी, मधु आदि मौजूद रहे।