फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बविजली विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा, प्रदर्शन कर नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बिजली विभाग के कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। शिकायत के बाद जर्जर विद्युत पोल बदलने आए कर्मचारियों ने तार बिछाने के एवज में सौ-सौ रुपये की वसूली की। इसके बाद भी बिना कनेक्शन जोड़े निकल गए। रातभर बिजली न आने से परेशान मोहल्ला सुनगढ़ी के लोगों ने एकत्र होकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मोहल्ला सुनगढ़ी में कई दिनों से एक विद्युत पोल जर्जर हालत में था। इसके सुधार के लिए मोहल्ले के लोगों ने शिकायत की। शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर जर्जर विद्युत पोल को बदलवाया गया। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि नया पोल लगाने के बाद कर्मचारियों ने रुपये दिए बिना लाइन डालने से इनकार कर दिया। जिस पर तार डालने से पहले 19 परिवारों से इसके लिए सौ-सौ रुपये दिए। इसके बाद कर्मचारी तार खंभे तक डाल गए, लेकिन कनेक्शन नहीं किये। शुक्रवार को दिन में परेशान होने के बाद रात को भी बिजली नहीं मिली। गर्मी में लोग बिना बिजली के परेशान होते रहे। इसकी शिकायत एसडीओ टाउन के सीयूजी नंबर पर की गई। आरोप है कि एसडीओ ने सही से बात तक नहीं की। सप्लाई सुचारू करने के लिए दोबारा शिकायत करने की बात कहकर फोन काट दिया। बिजली विभाग के अफसरों के अनसुना करने पर शनिवार सुबह मोहल्ले के दर्जनों लोग जमा हो गए। इसके बाद बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान सुविधा शुल्क वसूलने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में हरिओम, संजीव कुमार, गोलू, नरेश कुमार, ओमवती, प्रेमवती, मुस्कान, शानू, शशि, प्रीति, मायादेवी, सुनीता, नीरू, धर्मेंद्र, सुरेश शामिल रहे।
000
दिन भर इंतजार के बाद भी नहीं आए बिजलीकर्मी
सुबह प्रदर्शन करने के बाद इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई। इस पर एसडीओ से लेकर एक्सईएन रणजीत चौधरी ने पहले तो मामले की जांच कराने की बात कही। इसके बाद सुधार के लिए दोबारा शिकायत दर्ज कराने की बात कही। इस पर शिकायत करने गए मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि वहां कोई कर्मचारी नहीं मिला। दिन भर के इंतजार के बाद भी किसी बिजली कर्मचारी के मौके पर न आने पर मोहल्ले के लोगों ने प्राइवेट बिजली कर्मचारी को रुपये देकर सुधार कराया।
विज्ञापन

000
जर्जर विद्युत पोल को बदलवा दिया गया था। उसमें तार डालने के नाम पर रुपये वसूलने और रात भर बिजली सप्लाई बाधित रहने की जानकारी नहीं है। टीम को मौके पर भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

- रणजीत चौधरी, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें